आर्शीवाद का दीया

सेवा-संकल्प अभियान अंतर्गत आज 17 सितम्बर को आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम सीप नदी के पंडित घाट पर आयोजित हुआ, जहां 21 हजार दीये जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा कार्यो के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान भव्य गंगा आरती भी संपन्न हुई। इस अवसर पर श्योपुर जिले के आईकॉनिक चीता को दीपों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त नगरीय विकास, आवास श्री संकेत भोडवे, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, श्री कैलाशनारायण गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, श्री राघवेन्द्र सिंह जाट, श्री लवली मीणा, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, श्री दिनेश दुबोलिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा, श्रीमती मिथलेेश तोमर, एसडीएम श्री गगन मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री शिवलाल शाक्य, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य बडी संख्या में मौजूद रहें।

इसके साथ ही सीप नदी के सोहन घाट, जति घाट, गिर्राज घाट तथा संत रविदास चौक घाट पर भी दीप प्रज्जवलन के बडे कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिले के सभी प्रमुख स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्जवलन किया गया और एतिहासिक तथा शासकीय भवनों पर रोशनी की गई। इस दौरान श्री रामेश्वर त्रिवेणी धाम, कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट, श्योपुर एवं विजयपुर के किले, मानपुर तथा ढोढर की गढी, आवदा डैम, चन्द्रसागर तालाब बडौदा, जयस्तभ, गुलम्बर, बंजारा डैम, नव निर्मित वीरपुर रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भी दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी के साथ जिले की नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा भी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर योजनाओं की सौगात के प्रति आभार जताया गया।

No data found

No Photo Gallery Found

Back to Homepage